रिंकी देवी हत्याकांड में गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस अधूरे जांच में पति हेमराज को बता दिया कातिल, भाभी के साथ पति का अवैध संबध बताया हत्या का कारण
गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने पत्नी हत्या के आरोपी पति हेमराज पासी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को डीएसपी संजय राणा और तिसरी थाना प्रभारी ने प्रेसवार्ता कर इसकी पुष्टि किया। और पूरे मामले की जानकारी दिया। प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी और थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति हेमराज ने अपनी पत्नी रिंकी देवी की हत्या उसी दिन किया था। जिस दिन उसके पति ने उसे बैंक से पैसे निकालने के लिए भेजा था। प्रेसवार्ता के दौरान पत्नी रिंकी की हत्या का कारण पुलिस पदाधिकारियों ने पति हेमराज के साथ उसकी सगी भाभी के साथ उसका अवैध संबध होने का दावा किया। तो दुसरी तरफ आरोपी हेमराज ने भी दावा करते हुए कहा कि उसकी भाभी के साथ उसका अवैध संबध है या नहीं। यह तो जांच का विषय है लेकिन उसकी पत्नी रिंकी देवी का उसके अपने बहनोई के साथ अवैध संबध था। और इसी बात को लेकर कई बार पहले भी उनदोनों के बीच विवाद हो चुका है। क्योंकि वो हैदराबाद में रहकर नौकरी करता है। आरोपी पति के दावे पर जब तिसरी पुलिस से सवाल पूछा गया तो मामले को अनुसंधान का क्रम बताते हुए कहा कि अब भी मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल तिसरी पुलिस ने आधे-अधूरे जांच के आधार पर आरोपी पति को पुलिस ने विवाहिता रिंकी देवी के हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। बताते चले कि पिछले सोमवार को तिसरी थाना क्षेत्र के घंघरीकुरा गांव के एक पुलिया के नीचे विवाहिता रिंकी देवी का शव पड़ा मिला था। शव से कुछ दूर पासबुक और आधार कार्ड भी बरामद हुआ था। जो रिंकी देवी का ही था। रिंकी देवी का शव मिलने के चंद घंटे बाद उसके पिता लखन महत्था ने बेटी की हत्या का आरोप अपने दामाद हेमराज पासी पर ही लगाया था। शव मिलने के बाद तिसरी पुलिस ने जांच शुरु किया, तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पति फरार होने के प्रयास में है। लिहाजा, पुलिस ने कोडरमा रेलवे स्टेशन मंे छापेमारी कर हेमराज को दबोचने में सफल रही थी।