LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमुआ में हुई भाकपा माले की विधानसभा स्तरीय बैठक

26 नवंबर को मजदूर यूनियन के देशव्यापी हड़ताल को दिया समर्थन


गिरिडीह। जमुआ स्थित डाक बंगला में मंगलवार को भाकपा माले की विधानसभा स्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी जिला सचिव मनोज भक्त उपस्थित थे। बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती और नये सिरे से जनता के जन समस्याओं के उपर खरा उतरना, 26 नवंबर को माले मजदूर यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए जमुआ मंे प्रतिवाद मार्च के साथ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करना और किसानो के ऊपर कृषि बिल से सम्बंधित थोपे गये काला कानून को वापस लेना और किसानो की फसल की उचित कीमत लगाने को लेकर भाकपा माले 27 नवंबर को देवरी में जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को लेकर चर्चा की गई।

लोकतंत्र को रौंदने में लगी है भाजपा सरकार: राजकुमार यादव

मौके पर धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को रौंदने में लगी है। मतदान में धांधली से मतदाता के अधिकार पर चोट पहुंचती है। इससे लोकतंत्र की पवित्रता नष्ट होती है। कहा कि भाजपा विकास करना ही नहीं चाहती है, वह तो विनाश के रास्ते पर चलती है। कहा कि सामाजिक सद्भाव बिगाड़ना, समाज में दूरी पैदा कर भाजपा राजनीति की उपलब्धि मानती है। यादव जमुआ विधानसभा स्तरीय बैठक में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को संयम और निष्ठा से काम करने, कामों एवं नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सक्रिय होने का अहवान किया।

मौके पर राज्य कमिटी सदस्य उस्मान अंसारी, जमुआ विधानसभा प्रभारी अशोक पासवान, मीना दास, विजय पांडेय, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला उपाध्यक्ष असगर अली, अभिमन्यु, राम रामधनी रावत, ललन यादव, रामेश्वर ठकुर, कैलास पंडित, अजय चैधरी, भोला पासवान, विकास पासवान, मो0 राजा, सुरेंद्र राय, विजेय यादव, वीरेन्द्र वर्मा, शंकर मोदी, भागीरथ पंडित, नुरेशा खातून, लखन हंसदा, कुलदीप राय, अरुण वर्मा समेत कई अन्य उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons