जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, समिति का किया गया पूर्णगठन
- संजय कुमार अध्यक्ष व राजेंद्र प्रसाद बर्मन बने महासचिव
गिरिडीह। जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन शनिवार को बरगंडा रोड स्थित साहू सदन में किया गया। अधिवेशन के दौरान जिला कमिटी का भी पूर्णगठण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के अधिकारी मोहित सोंधी, सुशील वर्मा, विकास चंद्र मिश्रा, संजय कुमार, बोकारो जिला के अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, सचिव योगेंद्र प्रसाद, चाईबासा जिला से अजय प्रसाद, हजारीबाग जिला के अध्यक्ष सागर कुमार, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नए सत्र के लिए जिला कमिटी का पूर्णगठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मो0 मुख्तार फरीदी को चेयरमैन, संजय कुमार को अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद बर्मन को महासचिव, विकास गुप्ता को वरीय उपाध्यक्ष, प्रीतपाल सिंह को सचिव, सहसचिव मो अलाउत, हरी शर्मा, भरत पंडित, संगठन मंत्री कांग्रेस सिंह, सहसंगठन मंत्री नरेश जी, कार्यकारी अध्यक्ष गगन गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश पंडित, अनिल खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष, पवन कंधवे को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। साथ ही कई लोगों को कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया। नामों की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से अपने पद की शपथ लेते हुए तन मन से बेहतर कार्य करने की बातें कहीं।