LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

सीएनआई चर्च निर्माण के सौ वर्ष पूर्ण होने पर मनाई गई वर्षगांठ

40 लड़के एव लड़कियों को मसीही कलीसिया में दीक्षा प्राण का बनाये गये सदस्य

गिरिडीह। तिसरी चैक स्थित सीएनआई चर्च निर्माण के सौ वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को पादरी चार्ल्स बेजावींन की अध्यक्षता में 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर जुविली कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पटना डायशिस के बिशप डॉ फिलिप मरांडी, भागलपुर बिहार के पादरी फ्रांसिष हांसदा, तालझारी के पादरी प्रदीप हांसदा, पटना के पादरी मनोज सिंह, हिरनपुर के पादरी अब्राहम मुर्मू, गिरिडिह के सेवानिवृत्त पादरी थॉमस हांसदा मौजूद थे। इस दौरान सभी पादरी ने चर्च में उपस्थित लोगों को प्रभु यीशु मसीह का प्रेम तथा बलिदान से सम्बंधित शिक्षा दिया और 40 लड़के एव लड़कियों को मसीही कलीसिया में दीक्षा प्राण का सदस्य बनाया गया। इसके पश्चात बिशप और पादरियों द्वारा सभी को आशीष दी गई।


समारोह में युवाओं द्वारा गीत संगीत कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें पटना डायसिष के सचिव दीपक मण्डल, सीएनआई चर्च का कोषाध्यक्ष सोनू हेम्ब्रोम, गॉडविन मरांडी, निशांत टुडू, रोजमेरी किस्कू, सीमा सुचित्रा मुर्मू, रेशमी हेम्ब्रोम, प्रतीक मण्डल, अनिल हेम्ब्रोम, अब्राहम मुर्मू, समेत तिसरी अन्तर्गत विभिन्न पंचायत के मसीह समुदाय के दर्जनों महिला पुरुष युवा युवती एव बच्चे शामील हुए।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons