LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बिना घूस का खतियान नहीं दिए जाने से नाराज किसान मंच ने किया पंचायत का आयोजन

  • अभिलेखागार पदाधिकारी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
  • मुख्यमंत्री के खतियान जौहार यात्र मेें भी मामले को उठाने की कही बात

गिरिडीह। बिना घूस का खतियान नहीं दिए जाने के मामले को मुख्यमंत्री के खतियान जोहार यात्रा में जोरदार तरीके से उठाने की रणनीति बनाने को लेकर मंगलवार को झंडा मैदान में किसान पंचायत आयोजित किया गया। किसान पंचायत के बाद आवेदन कर चुके किसान जिला अभिलेखागार गए और बिना घूस का खतियान देने की मांग अभिलेखागार पदाधिकारी से की। जिसपर अभिलेखागार पदाधिकारी ने स्टाफ नहीं होने का बहाना बनाकर सबको टरकाना चाहा पर नाराज किसानों ने अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके बाद 19 किसानों को बिना घूस का खतियान दिया गया।

किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसान मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि जिला अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी सत्य प्रकाश के द्वारा खतियान के नकल में लिए जा रहे घूस का अगर पुरजोर विरोध नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री के खतियान जोहार यात्रा के बाद खतियान के घूस का रेट कई गुणा बढ़ जाएगा। क्योंकि मुख्यमंत्री के खतियान जोहार यात्रा के बाद खतियान का मांग बढ़ना लाजिमी है। महासभा को मंच के जिला सचिव विजय कुमार, उपाध्यक्ष श्यामु बास्के, तिसरी अंचल अध्यक्ष दासो मुर्मू, महासचिव बैजुन मुर्मू सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

मौके पर किसान मंच के बेंगाबाद अंचल अध्यक्ष नबी अंसारी, तिसरी अंचल अध्यक्ष दासो मुर्मू, उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव राय, महासचिव बैजुन मुर्मू, मौजा कमिटी अध्यक्ष गोने टुडू, छत्रधारी सिंह, हेमलाल सिंह, सरजू हांसदा, बासुदेव मरांडी, चूड़का बेसरा, अर्जुन पंडित, खुशबू देवी, विशुन बेसरा, देवान बेसरा, मंगरा बेसरा, किसुन हेंब्रम, झानों मरांडी, देवचन्द्र यादव, कुदरत अंसारी, मुस्लिम अंसारी, करमी हांसदा, सुखनी मरांडी, अंजनुस किस्कू विशुन बेसरा, कुदरत अली, अर्जुन किस्कू, देवान बेसरा, मंग्रा बेसरा, लालू बेसरा सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons