LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक नीरा यादव पहुंची गिरिडीह, हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना

  • झुठ, लूट व भ्रष्टाचार का कार्यकाल रहा हेंमत सरकार का तीन साल: नीरा यादव

गिरिडीह। पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक नीरा यादव मंगलवार को गिरिडीह पहुंची और भाजपाईयों से मुलाकात की। इस दौरान गिरिडीह के भाजपाईयों ने पुष्प गुच्छ व शॉल देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। हेमंत सरकार के 3 साल के कार्यकाल को पूर्व शिक्षा मंत्री ने झूठ, लूट और भ्रष्टाचार का कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार बनी है तब से राज्य में लूट डकैती हत्या अपहरण जैसे मामले बढ़ गए हैं। राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। जिसके कारण पूरे राज्य मे अराजकता फैली हुई है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के रंग बदलने से जनता को कोई मतलब नहीं है। राज्य भर में शिक्षक नियुक्ति को लेकर कहा कि 90 हज़ार शिक्षकों के पद रिक्त हैं। कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में एक लाख से अधिक नियुक्तियां हुई। वहीं 45 हजार नियुक्तियां शिक्षक के रूप में हुई। कहा कि चुनाव के पहले हेमंत सोरेन ने 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। साथ ही बेरोजगारी भत्ता देने की भी बात की गई थी। लेकिन कुर्सी पाते ही हेमंत सोरेन अपने सारे वादे भूल गए। कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का भविष्य अंधकार हो गया है। न ही परीक्षा ली जा रही है और न ही नियुक्तियां ही निकाली जा रही है।

मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहवादी, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, उपमहापौर प्रकाश राम, पूनम प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री संदीप डंगैयच, सुभाष सिन्हा, हरमिंदर सिंह बग्गा, इंजीनियर विनय सिंह, बासुदेव राम, शालिनी बेसिकियार, विनीता कुमारी, उषा कुमारी आदि मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons