LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

चरमराई विद्युत व्यवस्था से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

  • टॉवर चौक पर किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह। भीषण गर्मी में व्याप्त विद्युत समस्या से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शनिवार की शाम को शहर के टावर चौक पर प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत राय, कीर्तिक यादव, अमित आर्य, धीरज भदानी, गौतम भदानी, बृजेश चौधरी, अमित तर्वें, अमित गुप्ता, राजा प्रजापति, रिशु गुप्ता, नवीन रजक सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में 24 घंटे में सिर्फ 8 से 10 घंटा सरकार बिजली दे पा रही है। सरकार की नाकामी से जनता पूरी तरह से परेशान है। कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो युवा मोर्चा जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons