LatestNewsझारखण्डपॉलिटिक्सराँची

बेरमो-दुमका उपचुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी

  • सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईवीएम के साथ बूथ के लिए रवाना हुए मतदानकर्मी
  • सुबह सात बजे से दुमका और बेरमो में शुरू हो जाएगी वोटिंग
  • 10 नवंबर आएंगे उपचुनाव के परिणाम
  • बूथ पर कोविड-19 के मद्देनजर रखा जायेगा सोशल डिस्टेंस ध्यान

रांची। झारखंड में तीन नवंबर को होने वाले बेरमो-दुमका विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना की गई। मतदान करवाने के लिए ईवीएम व अन्य जरूरी सामान के साथ अपने तय बूथ पर मतदान कर्मी पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को सुबह सात बजे से सभी मतदान केन्द्रों पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। कोविड-19 के मद्देनजर बूथ पर सोशल डिस्टेंस बनाए रखने वाले गोल घेरे में मतदाताओं को कतारबद्ध करने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष ध्यान देते हुए जवानों को तैनात किया गया है।

बेरमो में भाजपा व झामुमो और दुमका में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर

बेरमो में राजेंद्र सिंह के निधन से और हेमंत सोरेन के त्यागपत्र से दुमका विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव है। दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। दोनों ही गठबंधन पूरी तरह से आमने-सामने हैं और इस बार तीसरा कोण दूर-दूर तक दिखाई नही दे रहा है। उपचुनाव को लेकर दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए और यूपीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी और झामुमो के बसंत सोरेन के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं बेरमो में कांग्रेस के कुमार जय मंगल और भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल के बीच कड़ी टक्कर है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons