LatestNews

अखिल भारतीय धोबी महासभा का हुआ सांगठनिक चुनाव

दिनेश रजक अध्यक्ष व दीपक रजक को बनाया गया सचिव

गिरिडीह। अखिल भारतीय धोबी महासभा गिरिडीह जिला की बैठक रविवार को खंडोली में हुई। दिनेश रजक की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दिनेश रजक को अध्यक्ष, दीपक रजक को सचिव, दिलीप रजक को उपाध्यक्ष, प्रदीप रजक को कोषाध्यक्ष और अधिवक्ता गोपाल रजक को मीडिया प्रभारी चुना गया। वहीं अर्जुन बैठा को मुख्य संरक्षक व डॉ प्रदीप बैठा को महासभा का संरक्षक बनाया गया।

इस दौरान कार्यकारी समिति का गठन करते हुए प्रदीप कुमार रजक, प्रदीप रजक, अनिल रजक रमेश रजक, शिक्षक अशोक रजक, सोनू रजक, कामेश्वर रजक और संतोष रजक को शामिल किया गया। साथ ही एक सलाहकार समिति का भी गठन किया गया। जिसमें प्रकाश बेठा, डाॅ धनेश्वर रजक, नरेश रजक, हरिशचन्द रजक, यमुना लाल रजक, ब्रहम्देव रजक, शिक्षक अशोक रजक सहित अन्य को शामिल किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons