पशुपालन विभाग में हुई एआई कर्मचारी संघ की बैठक
- कई संगठनों को जोड़कर किया गया झारखंड पशुपालन विभागीय कर्मचारी संघ का गठन
गिरिडीह। शहर के भंडारीडीह स्थित पशुपालन विभाग कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड पशुपालन विभागीय एआई कर्मचारी संघ जिला शाखा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक में राज्य भर में विभिन्न तरह के संगठन को मिलाकर एक किया गया। जिसका नाम झारखंड पशुपालन विभागीय कर्मचारी संघ रखा गया। जिसकी पहली बैठक 20 अक्टूबर को रांची में आयोजित की जाएगी। जहां सभी संघों को मिलाकर राज्य संघ के पदाधिकारी बनाए जायेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि पशुपालन विभाग में नियमित . कर्मचारियों की संख्या न के बराबर है। सभी कार्य एआई कर्मचारी के द्वारा किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि जिस मुस्तैदी और ईमानदारी के साथ एआई कर्मचारी पशुधन की सेवा करते आ रहे हैं। ठीक इसके विपरीत सरकार आर्थिक शोषण कर रही है।
मौके पर चंदन कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, मेघलाल मंडल, गोपाल वर्मा, अजय वर्मा, कामेश्वर महतो, अर्जुन महतो समेत कई लोग मौजूद थे।