LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

आयकर विभाग के नोटिस के खिलाफ गिरिडीह कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस

गिरिडीहः
आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को 1 हजार 823 करोड़ को लेकर भेजे गए नोटिस को केन्द्र के मोदी सरकार की साजिश मानते हुए गिरिडीह कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर विरोध जताया। इस दौरान आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के पार्टी खाते से जबरन निकाले गए 135 करोड़ को लेकर भी विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन का नेत्तृव कर रहे गिरिडीह कांग्रेस के अध्यक्ष धनजंय सिंह के नेत्तृव में देर शाम मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान मशाल जुलूस में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, मदन लाल विश्वकर्मा, चन्द्रशेखर सिंह, ऋषिकेश मिश्रा, नरेश वर्मा, पंकज सागर, पोरेश नाथ मित्रा, मो लड्डु अली खान, राजीव रंजन समेत कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से निकले, और शहर भ्रमण करते हुए केन्द्र के मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। और आयकर विभाग के नोटिस को मोदी सरकार की साजिश बताते हुए कहा कि लोस चुनाव में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने के लिए मोदी सरकार एक गहरी साजिश रच रही है। इसका जवाब अब चुनाव में जनता देगी। क्योंकि मोदी सरकार कुछ भी करे, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूत स्थिति में पार्टी के साथ खड़ी है। इधर मशाल जुलूस के दौरान कई और नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons