बादीडीह में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहाए जाने से लोग परेशान
- महिलाओं ने स्थानीय मुखिया के प्रति जताया विरोध
गिरिडीह। गावां प्रखंड अंतर्गत बादीडीह में मुस्लिम मोहल्ला के लोगों द्वारा नाले के बदबूदार गंदा पानी सड़क पर बहाए जाने से मोहल्ले की महिलाओं ने विरोध जताया है। गुरूवार को महिलाओं ने बताया की मुस्लिम टोला के लोगों द्वारा अपने घरों का नाली का गंदा पानी सड़क पर बहाया जा रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और दुर्गन्ध से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। साथ ही कई तरह के बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।
कहा की मुस्लिम टोला के लोगों को जब नाली का गंदा पानी बहाने से मना करते हैं तो वे सभी गाली गलौज और मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। मना करने पर कहते हैं कि सरकारी रास्ता है नाली का पानी बहाने से कोई रोक नहीं सकता है। आप लोगों को जहां जाना है वहां जाओ।
कहा कि समस्या को लेकर कई बार स्थानीय मुखिया के पास गए लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। महिलाओं ने बताया की यहां एक नाली का निर्माण हो जाता तो समस्या का समाधान हो जाता। लेकिन स्थानीय मुखिया के द्वारा किसी प्रकार का कोई पहल नहीं किया जा रहा है।
महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग किया की जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाय ताकि मोहल्ले के लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके। इधर, मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव ने कहा की 15वें वित्त के तहत नाली की स्वीकृति हो चुकी है। जल्द ही नाली का निर्माण कराया जाएगा।