LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

बीडीओ से वार्ता के बाद खरसान प्रत्याशी ने समाप्त किया अनशन

  • चुनाव में गड़बड़ी के विरोध में नौ दिनों ने धरने पर थी मुखिया प्रत्याशी

गिरिडीह। गांवा प्रखंड के खरसान पंचायत की मुखिया प्रत्याशी ने बीडीओ समेत वरिय पदाधिकारियों से वार्ता के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। वे पिछले नौ दिनों से प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष अपने समर्थकों के साथ घरने पर बैठी थी। वहीं गुरुवार से आमरण अनशन की घोषणा भी कर दी थी। शुक्रवार को बीडीओ महेन्द्र रविदास, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी चन्द्रभूषण प्रसाद, प्रभारी एमओ प्रदीप राम व सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव आदि ने मुखिया व समर्थकों से वार्ता की।

मुखिया प्रत्याशी ने घोषणा की की यदि इस दिशा में न्याय नहीं मिला तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी। मतगणना में सरासर गड़बड़ी की गयी है। मामले में वह चुप नहीं बैठेगी। मौके पर देवनंदन साव, शंभु साव, अनील माली,सुधीर सिंह समेत कई उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons