LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के पीरटांड में पति से विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक खाकर की सुसाईड

गिरिडीहः
गिरिडीह के पीरटांड थाना क्षेत्र के बांध गांव में रविवार दोपहर दो बच्चों की मां ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड थाना पुलिस भी बांध गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेकर मृतका उर्मिला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस दौरान शव के साथ उर्मिला की सास, पति नरेश सिंह और ननद भी सदर अस्पताल पहुंची थी। उर्मिला ने कीटनाशक खाकर सुसाईड किया है या उसकी हत्या किया गया। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार उर्मिला देवी का ससुराल बांध गांव था, जबकि मायके डुमरी के भरखरा गांव में। रविवार को उर्मिला का पति नरेश रोजगार के लिए गुजरात के सूरत जा रहा था। धनबाद से उसका ट्रैन भी था। लिहाजा, वो धनबान जाने के लिए तैयार हो ही रहा था कि पत्नी उर्मिला ने पति को जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच जमकर विवााद हुआ। और विवाद के बाद नरेश अपनी मां और बहन को घर से निकला। तो उसकी मां और बहन भी धनबाद जाने के लिए बस में बिठाने गई। मना करने के बाद भी पति के जाने से नाराज उर्मिला ने बच्चों की मौजूदगी में कीटनाशक खाकर जान दे दी। इस बीच सास और ननद जब घर लौटे, तो देखा कि उर्मिला का शरीर बेड पर पड़ा हुआ है। इसके बाद सास और ननद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उर्मिला को लेकर पीरटांड के स्वास्थ केन्द्र पहुंचे। जहां जांच के क्रम में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons