LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

झामुमो की जनसभा में शामिल होने तिसरी से पहुंचे कार्यकर्ता

  • प्रखंड अध्यक्ष व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष कर रहे थे नेतृत्व

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान से जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल व बीससूत्री अध्यक्ष मो0 मुनीम अंसारी के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ता खतियानी जोहार यात्रा मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झंडा मैदान पहुंचे। मौके पर बीससूत्री अध्यक्ष मो0 मुनीम अंसारी ने कहा कि तिसरी से सैकड़ो की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड वासियों के लिए कुछ नया सौगात देंगे। कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा झारखंड के विकास की सोच रखते है।

वहीं झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है। मौके पर झामुमो नेता सुरेश मरांडी, मतियुस हेंब्रम, लक्ष्मी वर्मा, अरविंद मुर्मू सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons