Latestगिरिडीहझारखण्ड

झामूमो के स्थापना दिवस में शामिल होने रवाना हुए कार्यकर्ता

गिरिडीह। गिरिडीह के झण्डा मैदान में आयोजित झामुमो के 48वें स्थापना दिवस में शामिल होने तिसरी प्रखण्ड के सैकड़ो कार्यकर्ता गिरिडीह के लिए रवाना हुए। लक्ष्मी वर्मा के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए तिसरी स्थित गांधी मैदान से तिसरी चैक तक जमकर नारेबाजी की। वहीं कई गाड़ियों में सवार होकर झामुमो कार्यकर्ता गिरिडीह के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जेएमएम नेता रिन्कु बरनवाल ने कहा आज गिरिडीह के झंडा मैदान मे सैकड़ों की संख्या मे झामुमो कार्यकर्ता 48वां स्थापना सफल बनाने के लिए पहुंचेंगे। कहा कि हर साल के भांति इस साल भी बड़े धूम धाम से झामुमो पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस में पार्टी के दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। मौके पर सुरेश मरांडी, मतियुस हेम्ब्रोम, मो मुनिम, अरविंद मुर्मू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons