LatestNewsझारखण्डदेश

घर से आ रही थी बदबू, तीन दिन बाद निकाली गयी लाश

गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय के समीप बंद घर में 55 वर्षीया महिला का शव फांसी से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान कमली देवी के रूप में की गयी है। जिस बंद कमरे से शव मिला, उससे काफी बदबू आ रहा था। पुलिस भी आशंका जता रही है कि मृतका का शव काफी दिनों से फांसी से लटका था। महिला का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में गांवा बाजार में भी सनसनी है।

प्रखंड कार्यालय के पास घर में फांसी से लटकता मिला महिला का शव

जानकारी पर गांवा पुलिस घटनास्टल पहुंची और जांच में जुटी। गावां ब्लॉक मोड़ के समीप एक बंद घर में 55 वर्षीय महिला का शव फांसी में झूलता पाया गया है। ग्रामीणों के अनुसार जिस कमरे में शव पाया गया, उस घर में महिला कमली देवी अकेली रहती थी। तीन दिनों से घर से आ रहे बदबू के बाद लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला। इसी दौरान ग्रामीणों को सीढ़ी के पास प्लास्टिक की रस्सी के सहारे शव लटकता हुआ मिला। इसपर लोगों ने इसकी सूचना गावां थाना को दी।

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार महिला का बेटा बंबई में रहकर काम करता है और बहू मायके में ही रहती है। महिला की एक बेटी है और वह अपने ससुराल में ही रहती है। मृतका घर में अकेले रहती थी। पुलिस भी यही मान कर चल रही है कि अकेलापन होने के कारण महिला ने खुदकुशी कर ली है। वहीं गावां थाना प्रभारी विजय करकेट्टा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये मामला हत्या का है या आत्महत्या का यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons