LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

ग्रेड वेतनमान को घटाए जाने के विरोध में पूरे राज्य के जनसेवक गए अनिश्चिकालिन हड़ताल पर

  • जनसेवकों ने झंडा मैदान में दिया धरना, हेमंत सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

गिरिडीह। ग्रेड पे समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी जनसेवक मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल के पहले दिन झारखंड राज्य जनसेवक संघ के बैनर तले हड़ताली जनसेवक झंडा मैदान में धरना दिया। हड़ताल के पहले के दिन राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह भी शामिल हुए और महासंघ के द्वारा हड़ताल के समर्थन का आश्वासन दिया। जनसेवकों के हड़ताल पर चले जाने से विकास कार्यों पर असर पड़ेगा।

मौके पर महासंघ के नेता अशोक सिंह ने कहा कि झारखंड व बिहार के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई है कि हेमंत सरकार ने बहाल वेतनमान को दस साल बाद घटाने का काम किया है। कहा कि सरकार की यह कार्यशैली काफी हास्य स्पद है जिसकी जितली भी आलोचना की जाये वह कम होगी।

धरना में जनसवेक भरत मांझी, लखनलाल पंडित, निलेश कुमार, रेनू यादव, प्रधान मरांडी, सुरेन्द्र महतो, नंदकिशोर पंडित, राहुल प्रसाद गुप्ता, बबलू कुमार चौधरी, राजेश कुमार, गौतम विश्वकर्मा, नंदन कुमार सिन्हा, दयानंद, प्रभात पवन, दिनेश सिंह, रूबी कुमारी, प्रियंका कुमारी, देवेन्द्र कुमार मंडल, तासीन अंसारी समेत काफी संख्या में जनसेवक उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons