उदनाबाद से धर्मस्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुआ 60 तीर्थ यात्रियों का जत्था
- निवर्तमान विधायक ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के बस को किया रवाना
गिरिडीह। सदर प्रखंड के उदनाबाद पंचायत से 60 तीर्थ यात्रियों का जत्था देश के विभिन तीर्थ स्थलों का दर्शन करने के लिए रवाना हुआ। यात्रियों से भरी बस को निवर्तमान सदर विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीर्थयात्रा का संचालन हमारे उदनाबाद के अंजनी सिन्हा और पंचानंद वर्मा के द्वारा किया गया है।
मौके पर उन्होंने कहा कि इस यात्रा में काफी बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष है, जिनका रास्ते मे स्वास्थ जांच भी जरूरी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी तीर्थ यात्री विभिन्न धर्मस्थलो का दर्शन कर सकुशल वापस गिरिडीह लौटे। मौके पर अनूप सिन्हा, दीपक पंडित, सीताराम वर्मा, दीपक स्वर्णकार, सौरभ सिन्हा, सुभम सागर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
Please follow and like us: