LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

प्रेसवार्ता कर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने गिनाई पीएम मोदी की उपलब्धियां

  • कहा कांग्रेस के 70 साल बनाम पीएम नरेन्द्र मोदी के 9 साल पड़ रहे है भारी, लिख रहे है विकास की अलग गाथा
  • झारखंड के हेमंत सरकार पर कसा तंज, कहा तीन लाख से अधिक वैकैंसी को क्यूं रोक रखी है हेमंत सरकार

गिरिडीह। दो दिन के गिरिडीह दौरे के अंतिम दिन राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया गुरूवार को प्रेसवार्ता करते मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब देश की जनता मोदी के 9 साल का जिक्र खुद करती है और सवाल उठाने वाले से पूछती है क्या नही किया मोदी ने। कहा की बेरोजगारी को लेकर हमेशा विपक्ष मोदी सरकार पर ताने मारता रहता था। लेकिन अब तो मोदी सरकार ने जो फार्मूला अपनाया है उसके अनुसार रोजगार मेला लगाकर अब तक एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है। जबकि 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य तय है और यह सब मजबूत इच्छा शक्ति के कारण ही संभव हो पाया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के सहयोग से चलने वाली हेमंत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झारखंड में 3 लाख से अधिक बहाली को रोक कर रखा गया है।

उन्होंने कहा की झारखंड के साहिबगंज में ही एक बड़े पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे बिहार जाना आसान होगा, जबकि पूर्वाेत्तर के कई राज्य भी इसका फायदा उठा सकेंगे। कहा की 50 साल कांग्रेस बनाम 9 साल मोदी सरकार का कार्यकाल। अब तो इस कांग्रेस को जवाब देना होगा। क्योंकि 9 साल में झारखंड के रांची के बाद देवघर एयरपोर्ट बना, और बोकारो और दुमका में एयर पोर्ट निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। कल तक गरीबों को अपने पैसे रखने की चिंता होती थी, वो चिंता मोदी सरकार ने बैंक खाता खोल कर दूर कर दिया। पिछले 9 साल में मोदी सरकार की हर योजना बगैर किसी भेदभाव के लोगो तक पहुंच रही है। कहा कि पीएम मोदी ने विकास का जो फार्मूला बनाया है, उसके अनुसार देश के 112 जिलों को आंकाशी जिले में चुना गया है। जिसमे झारखंड के 29 जिले है। जहा केंद्र सरकार ने योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीधा फंड दिया है।

वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा की केंद्र में उन्हें मंत्री का दर्जा मिलते ही वो केंद्र सरकार के योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारने में जुट गई है। नल से जल योजना के साथ ग्राम सड़क योजना समेत अन्य योजनाओं को तेजी से शुरू कराया और अब कोडरमा से रांची तक चलने वाले बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का पहला तोहफ़ा झारखंड को मिला है। जबकि रांची से गिरिडीह के लिए जल्द ही इंटरसिटी एक्सप्रेस भी शुरू होने जा रहा है।

प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, प्रदेश भाजपा के राकेश प्रसाद, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा नेता मुकेश जालान, संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, कामेश्वर पासवान सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons