LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

छात्रों के साथ अभाविप कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह कॉलेज में किया प्रदर्शन

  • प्रशासनिक भवन में जड़ा ताला
  • कहा कॉलेज प्रशासन छात्रों के भविष्य से कर रही खिलवाड़

गिरिडीह। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गिरिडीह कॉलेज में प्रदर्शन करने के साथ ही कॉलेज के प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं में उज्ज्वल तिवारी, नगर मंत्री भोला राम, अक्षय कुमार के साथ छात्राओं ने इस दौरान कॉलेज प्रशासन पर आरोप लगाते हुआ कहा कि एक तरफ कॉलेज में शिक्षकों की भारी कमी है। वहीं दूसरी तरफ छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। क्योंकि हाई मार्क्स रहने के बाद भी सेमेस्टर एक में एडमिशन नहीं लिया जा रहा है। क्योंकि सेमेस्टर एक में सीट नहीं बढ़ाया गया।

कहा कि पीजी के सभी विषयों की पढ़ाई भी कॉलेज प्रशासन शुरु नही कर पा रहा है। जबकि पूरे जिले में यही एक मात्र कॉलेज है जहां छात्र पढ़ाई करने आते है। इसके बाद भी कॉलेज प्रशासन अपने छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। जब कॉलेज में छात्रों की समस्या को लेकर कोई गंभीर नहीं है, तो ऐसे कॉलेज का क्या औचित्य है। लिहाजा, यहां ताला लगाना ही उचित है। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताे के साथ छात्रों ने प्रशासनिक भवन में ताला जड़ करते हुए नारेबाजी किया। इस बीच प्रदर्शन में सतीश कुमार, विजय ओझा समेत कई वर्कर और छात्र शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons