LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

आम आदमी पार्टी का हुआ संगठन विस्तार, चार प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा

  • सीताराम महतो बने पीरटांड़ के प्रखंड अध्यक्ष

गिरिडीह। जिले में आम आदमी पार्टी के चार प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा शुक्रवार को की गई। आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश सचिव आबिद अली ने पत्र जारी कर पीरटांड़ प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष सीताराम महतो को बनाया है। वहीं देवरी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष कासीम अंसारी, सरिया प्रखंड के लिए कार्यकारी अध्यक्ष दशरथ प्रसाद कुशवाहा और बिरनी प्रखंड के लिए कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर वर्मा को बनाया गया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड में 15 अगस्त 2022 तक जिला और प्रखंड कमेटी का गठन होना है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष डीएनसिंह के द्वारा सख्त निर्देश जारी किया गया है। उन्होंने नव मनोनित प्रखंड अध्यक्षों को बधाई दी है।

बधाई देने वालों में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव, निर्मल महतो, मेहबूब अंसारी, तैयब अंसारी, मुखिया सिद्धिक अंसारी, रोहित वर्मा, राजीव रंजन, अभिषेक सिन्हा, सुभाष शर्मा, मुर्शीद मिर्जा, सोहराब खान, बालेश्वर महतो, मुकेश टुडू, नरेश महतो, रविन्द्र वर्मा, सहदेव ठाकुर, रोहित विश्वकर्मा सहित कई लोग शामिल हैं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons