LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बने कृष्ण मुरारी शर्मा

  • पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए की घोषणा

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने झारखंड में प्रदेश कमेटी का विस्तार करते हुए कृष्ण मुरारी शर्मा को प्रदेश प्रवक्त बनाया है। शुक्रवार देर रात को उन्होंने पत्र जारी कर श्री शर्मा को झारखंड का प्रदेश प्रवक्ता का दायित्व सौंपा है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि इसके पहले झारखंड के सभी जिलों में जिला प्रभारी बनाया जा रहा है। अभी तक बीस जिलों के जिला प्रभारी की घोषणा की जा चुकी है और शेष जिलों के जिला प्रभारी की घोषणा दो दिनों के अंदर कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉ अविनाश को झारखंड का कार्यकारी सचिव बनाया गया है।


आम आदमी पार्टी का प्रदेश से लेकर जिला, विधानसभा, प्रखंड और पंचायत की कमेटी 10 अक्टूबर तक बनाने के लिए सभी जिला प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया की सोशल मीडिया को मजबूत बनाने के लिए प्रितम मिश्रा को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक, भास्कर सुमन को प्रदेश सचिव, आशा रानी मुर्मू और जुनैद रहमान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कहा कि जल्द ही महिला, युवा, किसान मोर्चा के प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी। सभी पदाधिकारियों को झारखंड के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, प्रदेश सचिव आबिद अली और युवा नेता अमरेश सिंह ने बधाई दी है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons