LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर

  • बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर, आईसीयू में भर्ती

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के पंडरिया में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद 108 के माध्यम घायल युवक को गावां सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल व्यक्ति का बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जिसके बाद सदर अस्पताल गिरिडीह से भी डॉक्टरों ने उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया। जहां उसके गंभीर स्थित को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम पंडरिया निवासी नरेश यादव उम्र 35 वर्ष पिता स्व. राजेंद्र यादव अपने बाइक से गावां बाज़ार से वापस पंडरिया जा रहा था। इसी क्रम में बादीडीह बाजार में एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons