संत शिरोमणि विज्ञान देव महाराज के सुपुत्र अक्षर देव का मनाया जन्मदिन
गरीब बच्चों के बीच बांटे पढ़ाई सामग्री तथा बिस्किट, टॉफी
कोडरमा। योग सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज के कुल शिरोमणि संत शिरोमणि विज्ञान देव महाराज के सुपुत्र अक्षर देव के 11वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर गरीब बच्चों में पढ़ाई सामग्री तथा बिस्किट, टॉफी का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम विहंगम योग जिला प्रभारी सह उपदेष्टा सुनीति सेठ के द्वारा किया गया। मौके पर कई गुरु भाई और गुरु बहन के द्वारा हरिजन बस्ती में जाकर करीब 50 से अधिक बच्चों के बीच किताब, कॉपी, पेंसिल, टॉफी वितरण किया। कार्यक्रम में अरविंद भदानी, सुभाष जैन, संगीता आर्या, सीमा आर्या, रुकमणी जोशी, रेखा भदानी, रीता लोहानी, आभा केसरी, बिंदु देवी, चंचला सेठ आदि शामिल थे।
Please follow and like us: