LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

संविधान दिवस पर हुआ कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर

ग्रामीणों को दी गई कानून और संविधान की जानकारी

गिरिडीह। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार व विधिक सहायता केंद चकमन्जो के द्वारा गुरुवार को लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय मिर्जागंज में संविधान दिवस के मौके पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश राय ने लोगांे को संविधान के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हमारा संविधान सरल एवं कठोर है। पीएलवी सुबोध कुमार साव ने लोगांे को संबोधित करते हुए कहा कि मूल अधिकार और मूल कर्त्तव्य के नियम कानून को पालन करना चाहिए। सार्जवनिक और प्राकृतिक सम्पति की देख रेख करना चाहिए। इसे नष्ट होने से बचाना चाहिए। पंचायत चकमन्जो के पंचायत सचिव श्यामदेव राय ने संविधान दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। बसंत कुमार साव, प्रमोद कुमार पांडेय, बुलबुल, सुलोचना देवी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया। मौके पर विनोद राय, प्रमिला देवी, राजेश किस्कु, अनिल किस्कु, मनोज किस्कु, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons