LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

26 नवम्बर को देशव्यापी हड़ताल की तैयारी पूरी

हड़ताल को सफल बनाने के लिए मजदूर बस्तियों में किया जा रहा है प्रचार प्रसार

कोडरमा। देश के 10 श्रमिक संगठनों सीटू, एक्टू, एटक, इंटक आदि ट्रेड यूनियन और फेडरशनों व कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर 26 नवम्बर के देशव्यापी हड़ताल की तैयारी पूरी हो चुकी है। हड़ताल के प्रचार-प्रसार के लिए सीटू की ओर से मजदूर बस्तियों मंे प्रचार अभियान व नुक्कड़ सभा आयोजित कर पर्चा वितरण भी किया गया। हड़ताल की तैयारी के सम्बन्ध मंे सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने बताया कि इस हड़ताल में झारखण्ड मंे 50 लाख से ज्यादा ओर जिला में लगभग 50 हजार मजदूर कर्मचारी भाग लेंगे।
हड़ताल का आह्वान श्रम कानूनों में मालिक पक्षीय बदलाव व उसे चार कोड में बदलने, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों और बहुमूल्य राष्ट्रीय सम्पति का निजीकरण करने, काम का समय आठ घंटे से बढाकर 12 घंटे करने, फिक्स टर्म रोजगार की प्रणाली लागू करने, बेरोजगारी और कृषि किसान विरोधी कानून बनाये जाने के खिलाफ किया जा रहा है।

हड़ताल में विभिन्न संगठन होंगे शामिल

हड़ताल में संगठित क्षेत्र के कोयला, इस्पात, ताम्बा, बॉक्साइड, लोह अयस्क उद्योग के कामगार, पेट्रोलियम, रक्षा उद्योग, हेवी इंजीनियरिंग, संचार, बैंक, बीमा, विद्युत सेक्टर के मजदूर हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी सहित असंगठित क्षेत्र के निर्माण, परिवहन, सेल्स प्रमोशन इम्पलाइज के साथ-साथ, आंगनबाड़ी कर्मी, सहिया, मिड डे मील वर्कर भी हड़ताल में रहेंगे। रेलवे मजदूरों के विभिन्न फेडरेशनों के द्वारा भी हड़ताल के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए रेलवे स्टेशनों, याडों और वर्क प्लेस पर धरना प्रदर्शन किये जायेंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons