LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी प्रखंड के अलग अलग पंचायतों में हुई घटना में दो युवकों की हुई मौत

  • परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के सकसेरिया गांव और बरवाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम डमुर में हुए दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित सकसेरिया के आगे एक पुराने कुएं में डूबने से जमुनियाटाँड़ निवासी स्व0 चुड़ाका हैंब्रोम के पुत्र सोहन हेंब्रम उर्फ पोचू की मौत हो गई। वह अपना परिवार का पालन पोषण मजदूरी करके करता था।

वहीं दूसरी घटना तिसरी थाना क्षेत्र के ही डमुर गांव में हुई। जहां अर्जुन यादव के पुत्र अनिल यादव की मौत करंट लगने से हो गई। वह अलहे सुबह छह बजे अपने खेत में काम करने गया था। जहां पानी पटाने के लिए मोर्टर लगा हुआ था, जिसे स्टार्ट करने के क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना से दोनांे मृतक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

इधर तिसरी पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे मे ंलेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मौके पर भाजपा नेता सोनू हेम्ब्रोम, तिसरी मुखिया किशोरी साव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons