तिसरी में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक, ग्रास स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर हुई चर्चा
- जनता की समस्याओं के आधार पर चुनाव होने के बाद ही बदलाव संभव: कृष्ण मुरारी शर्मा
गिरिडीह। तिसरी में शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, धनवार विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरीशंकर यादव, धनवार प्रखंड उपाध्यक्ष सकलदेव यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से राजू मंडल को आम आदमी पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि जब तक जनता की समस्याओं पर चुनाव नहीं होगा तब तक व्यवस्था में बदलाव नहीं आएगा। जाति और धर्म के नाम पर पूरे देश को भटकाया जा रहा है। कहा कि स्कूल और अस्पताल में आधारभूत संरचना नहीं है। सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। गरीबों का सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि व्यवस्था सरकार बदलती है। स्कूल अस्पताल, बिजली, पानी, महंगाई, रोजगार, भ्रष्टाचार की समस्या सरकार ही ठीक करेगी और इसके लिए जनता को अब सड़क पर उतरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। जहां जनता को भी मूलभुत सुविधाए दी जा रही है। कहा कि आम आदमी पार्टी को तत्काल हर पंचायत में पाँच ईमानदार व संघर्ष करने वाले साथियों की जरूरत है। जो आगे आकर व्यवस्था बदलाव की लड़ाई लड़ें।
बैठक सकलदेव यादव, परवेज आलम, राजू मंडल, मुकेश हांसदा, अरविन्द यादव, इन्द्र देव साव, रूस्तम अंसारी, बिनोद राय, रामशाही यादव, सुरेन्द्र हेम्ब्रम, मो0 तैयब अंसारी, त्रिलोक सिंह, अरविन्द मुर्मू, संजय टुडू, राहुल पासवान, सतीश मुर्मू, रतन मुर्मू, किसुन दास, जितेन्द्र ठाकुर, मनोज यादव, रियाज अंसारी, अशोक मुर्मू, उमेश यादव, उमेश रविदास पप्पू सोरेन, सामेल सोरेन, मनोज सोरेन, बिमल रविदास, जसीम अंसारी, इंकज कुमार, पप्पू यादव, महेश यादव, मो0 रियाज, मकसूद अंसारी, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।