राहुल गांधी की भारत यात्रा के झारखंड पहुंचने को लेकर कांग्रेस ने की बैठक
- 2 फरवरी को पहुंचेगी देवघर, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने का किया अहवान
गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के कांग्रेस नेता गंगा राम टुडू के आवास पर गुरुवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज ने किया। बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह उपस्थित थे। वहीं बैठक के दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धंनजय कुमार सिंह ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत यात्रा 2 फरवरी को झारखंड प्रवेश कर रही है, जिसका स्वागत पूरे जोर शोर से करना है। कहा कि जो नेता गांव गांव जाकर जनता और पार्टी का कार्य कर रहा है वैसे नेता हमारे घर आ रहे है तो उनके स्वागत के लिए कई प्रखंड, जिला से कार्यकर्ता देवघर पहुंच रहे है।
कहा कि राहुल गांधी की भारत यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरु हुई। जिसका अंतिम यात्रा मुंबई में 20 मार्च को समाप्त होना है। कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह देखा जा रहा है की हमारे नेता राहुल गांधी जो इनकी यात्रा 6 हजार 713 किलोमीटर की होगी और झारखंड में 804 किलोमीटर होगी, जो 13 जिलों से होते हुए गुजरेगी।
इस मौके पर कांग्रेस नेता रामेश्वर चौधरी, करन यादव, गणपत रावत, शमशेर आलम, रणधीर सिंह, दर्शन राय, अरविंद मुर्मू, प्रदीप यादव, पप्पू मंडल कई कांग्रेस नेता मोजूद थे।




