LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

  • स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के थानसिंगड़ीह पंचायत भवन और लोकाय स्कूल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन की गई। जिसमें मुख्य रूप से बीडीओ बिनोद कुमार सिंह, प्रमुख राजकुमार यादव, बीईइओ रंजीत चौधरी और दोनो पंचायत के मुखिया मोजूद थे। दोनो पंचायत में हो रहे कार्यक्रम में अतिथियों को पुष्प देकर और स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया। केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं का स्टॉल लगाकर उनके बारे में स्थानीय ग्रामीणों को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन योजना आदि कई महत्वपूर्ण योजनाओं का बैनर व स्टॉल लगाकर पंचायत के दूर दराज गांव से आए लोगो को योजनाओं के महत्व पर जानकारी दी गई। योजनाओं के लाभ लेने के तरीका और मानकों को जानकारी दी गई। देश के पीएम नरेंद्र मोदी की बातो को टीवी के माध्यम से लोगो ने सुना।

मौके पर बीडीओ बिनोद कुमार सिंह ने कहा कि इस सुदूरवर्ती इलाके से आई महिलाओं ओर लोगो ने एक एक कर अपनी बातों को रखा और केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना से हमलोगो के जीवन में कैसे बदलाव हुआ है। ग्रामीणों ने बताया की प्रधानमंत्री आवास योजना हो या उज्जवला योजना हो लाभ मिलने से पहले हमलोग की जीवनशैली में सुधार हुआ, लकड़ी की धुंआ से बचे और गैस से खाना बनाते है। प्रधानमंत्री आवास से पक्का घर मिलने से काफी हर्ष है। कार्यक्रम में ग्रामीणों संथाली गीत और ढोल मांडर बजाकर हर्षाेल्लास से पहुंचे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश मोदी, सहायक कनीय अभियंता राजीव यादव, संजय साहू मुख्य भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम में मनरेगा बीपीओ संजय चौधरी, बीसी संतोष वर्मा, सुनील पांडा, नितेश यादव, मो0 मुस्ताक, मुखिया अनिता हेंब्रम, मनदीप कुमार सहित रोजगार सेवक दीपेश सिन्हा, कांग्रेस मिस्त्री, पंचायत सेवक दुलार मरांडी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons