LatestNewsTOP STORIES

गिरिडीह के धनवार के रेफरल अस्पताल में प्रमाण पत्र बनाने आएं लोगों ने किया हंगामा, कर्मियों ने फेंका आवेदन

गिरिडीहः
गिरिडीह के धनवार में रेफरल अस्पताल में बुधवार को शिविर लगाकर दिव्यांगो का प्रमाण पत्र बनाना था। लेकिन हालात ऐसा हुआ कि शिविर में आएं कई दिव्यांगो को वापस लौटना पड़ा। क्योंकि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने वाले चिकित्सक डा. अमन कुमार, डा. वीजेन्द्र कुमार, डा. शुभम चाौधरी और नेत्र चिकित्सक डा. सुरेश बरनवाल तीनों ही शिविर से गायब थे। जबकि प्रमाण पत्र बनाने वालों की लाईन लंबी थी। और कई घंटो से कड़ी धूप में सभी खड़े थे। लिहाजा, लाईन में खड़े लोगों का सब्र टूटा और सभी चिकित्सकों और स्वास्थ कर्मियों के खिलाफ हंगामा करने लगे। इसी हंगामा के दौरान कुछ स्वास्थ कर्मियों ने प्रमाण पत्र बनाने आएं दिव्यांगो का आवेदन तक फेंक दिया। इसे लोगों का आक्रोश और भड़का।

इस बीच हंगामा की जानकारी इलाके के जनप्रतिनिधियों मंजूर आलम, मो हाफिज, भाजपा नेता पवन साव, कांग्रेस नेता प्रमोद राय और गौरव नाराया देव को मिलने के बाद सभी रेफरल अस्पताल पहुंचे। और हंगामा कर रहे लोगों को समझाते हुए चिकित्सकों के अनुपस्थिति पर जमकर भड़के। इस दौरान जानकारी मिलने पर धनवार एसडीएम धीरेन्द्र सिंह भी रेफरअल अस्पताल पहुंचे। और प्रमाण पत्र बनाने वालों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम ने प्रमाण पत्र बनाने वाले चिकित्सकों से संपर्क कर रेफरल अस्पताल पहुंचने को कहा। इसके बाद हालात समान्य हो पाया। और प्रमाण पत्र बनाने आएं लोगों का प्रमाण पत्र बनना शुरु हुआ।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons