LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहछत्तीसगढ़जम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गुमला गैंगरेप की घटना के खिलाफ गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने किया हेमंत सरकार का पुतला दहन

गिरिडीहः
गुमला डीसी और एसपी के चालक द्वारा किए गए महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के खिलाफ शुक्रवार को गिरिडीह भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला दहन किया। शहर के टावर चाौक में भाजपा महिला मोर्चा की संगीता सेठ के नेत्तृव में प्रर्देश मंत्री विनीता कुमारी, शालिनी वैशखियार, सोनिया कौशिक, मीना गुप्ता, गुड़िया देवी, अंजना मिश्रा, किरण पांडेय, लता वर्मा, ज्योति देवी, यशोदा देवी समेत भाजपा महिला मोर्चा की कई नेता और कार्यकर्ताओं ने टावर चाौक पर हेमंत सरकार का पुतला दहन की। और हेमंत सरकार विरोधी नारे भी लगाएं।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष संगीता सेठ ने हेमंत सरकार को जनता को ठगने वाला सरकार बताते हुए कहा कि लूटने के मकसद से आई सरकार के शासन में अब महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है। क्योंकि गुमला डीसी और एसपी के चालक ने दुष्कर्म किया। और हेमंत सरकार अधिकारियों को निर्देश तक नहीं दिया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर सके। इधर पुतला दहन में भाजपा महिला मोर्चा की कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons