LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

श्री महावीर कुटिया मंदिर में शुरू हुआ तीन दिवसीय श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव

  • अनुष्ठान के पहले दिन भगवान शिव का किया गया रूद्राभिषेक

गिरिडीह। शहर के कुटिया महावीर मंदिर में शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता जानकी के तीन दिवसीय विवाह महोत्सव की शुरुवात विधिवत् रूप से की गई। शुक्रवार को अहले सुबह से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोंचार के बीच शुरू हुए अनुष्ठान में संजय अग्रवाल उर्फ जी अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए और श्रद्धाभाव से भगवान भोले का रूद्रभिषेक किया।

जबकि श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति के राजेश जालान, नीलकमल भारतीय, मिट्ठु खंडेलवाल, अति अग्रवाल, पप्पु गोयनका, गोपाल गोयनका समेत कई भक्त आस्था के साथ रुद्राभिषेक में शामिल हुए और उन्होंने भी श्रद्धाभाव से भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद पगड़ी बंधाई की रस्म पूरी की गई। करीब दो घंटे तक विधि विधान से हुए रुद्राभिषेक के बाद पगड़ी रस्म की विधि को पूरा किया गया। इसके बाद पुजारियों द्वारा रुद्रापाठ शुरू हुआ।

इस दौरान श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति के राजेश जालान ने बतया कि शनिवार को 24 घंटे तक चलने वाले रुद्रा पाठ के बाद शनिवार को रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया जायेगा। वहीं रविवार की शाम को शहर में भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली जाएगी। इस बीच कोलकाता से आए कलाकारों के द्वारा भजनों की अमृतवर्षा भी की जायेगी।

Please follow and like us:
Hide Buttons