LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सर जेसी बोस गर्ल्स स्कूल में मनाई गई भारतीय भाषा उत्सव

  • छात्राओं ने हिंदी, बंगला, उर्दू, खोरठा भाषा में प्रस्तुत की गई कविता व गजल
  • धनयडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भी हुआ एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन

गिरिडीह। सरजेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल में भारतीय भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम भाषा उत्सव का शुभारंभ आचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और बाल संसद के प्रधानमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर विद्यालय की छात्राओं के द्वारा उर्दू गजल, हिंदी कविता, बांग्ला कविता, खोरठा कविता, संस्कृत श्लोक की प्रस्तुती की गई। बच्चों के सामूहिक नाटक जिसमें लिंग भेद एक दूसरे भाषा का सम्मान करने की सीख देते हुए भाषा की आवश्यकता कब खूबी मंचन किया।

प्रभारी प्रधानाचार्य मुन्ना कुशवाहा ने भाषा क्या है भाषा की महत्व क्या है और खास करके भारत में विविधताओं के बीच भाषाई एकता और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एकीकृत भाषा हिंदी के योगदान के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। वहीं सीसीए प्रभारी संध्या संथलीया, राकेश कुमार, शिक्षिका सपना कुमारी, अमृता मिश्रा और मोहम्मद अख्तर अंसारी ने भी भाषाओं के महत्व और हमारे दैनिक जीवन में उपयोग को लेकर अपने विचार व्यक्त किया।

इधर धनयडीह में संचालित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में सर्वप्रथम छात्र छात्राओं ने अपनी मातृ भाषा के पक्ष में लेखन कर उसमें अपना हस्ताक्षर अंकित कर मेरी मातृ भाषा में मेरा हस्ताक्षर अभियान चला कर कार्यक्रम की शुरूआत की। बच्चों के साथ शिक्षकों ने भारत की 22 भाषाओं और उनकी लिपि के संबंध में विस्तृत चर्चा की। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने विद्यालय के मंच पर बहुआयामी और बहुभाषा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भाषा का सम्मान किया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने कहा कि विद्यालय में स्थानीय भाषाओं सह मातृ भाषा को सुदृढ़ एवं समृद्ध बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा भाषाएं अनेक, भाव एक थीम पर आधारित 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव के माध्यम से सभी शिक्षक शिक्षिका और बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons