गिरिडीह के डुमरी पुलिस ने अवैध कोयला लोड दो ट्रक को किया जब्त, चालकों से पूछताछ
गिरिडीहः
गिरिडीह के डुमरी थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला लोड दो ट्रक को जब्त किया है। दोनों ट्रक के चालक और उपचालक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इसका अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाया है। डुमरी पुलिस की मानें तो अवैध कोयला लोड दोनों ट्रक धनबाद से लोड हो कर बिहार के औरगांबाद की और जा रहा था। इसी दौरान दोनों ट्रक जब डुमरी के कुलगो टोप प्लॉजा के समीप पहुंचा। तो वाहन जांच के क्रम में दोनों ट्रक को जब्त कर लिया गया। जिसमें करीब 40-40 टन अवैध कोयला लोड था। पुलिस के अनुसार दोनों ट्रकों में 15-15 लाख के अवैध कोयला लोड था, और कोयले से जुड़े जो दस्तावेज थे। वह भी फर्जी पाएं गए। लिहाजा, दोनों ट्रक को जब्त कर डुमरी पुलिस थाना ले गई। जहां चालक और उपचालक से पूछताछ किया जा रहा है। लेकिन हैरान करने वाली बात है कि पिछले कुछ महीनों में डुमरी, निमियाघाट और बगोदर का नेशनल हाईवे और जीटी रोड का इलाका एसपी दीपक कुमार शर्मा के रडार पर होने के बाद अवैध कोयले के सिडिकेंटकर लगातार इसी इलाके से अवैध कोयला के कारोबार को बढ़ाने में लगे है। जबकि अब तक छह करोड़ 15 लाख से अधिक का कोयला लोड ट्रक जब्त कर सिडिकेंट के आर्थिक रीढ़ को तोड़ चुके है।




