LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

गिरिडीह केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति के बैठक में शोभा यात्रा निकालने का निर्णय

गिरिडीह
गिरिडीह केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ईश्वर स्मृति भवन में ज्योतिद्र प्रसाद पूर्व विधायक की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का संचालन अधिवक्ता सतीश कुंदन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले 14 नवंबर को पुराना जेल परिसर स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर से विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः विवाह भवन में वापस आकर समाप्त होगी। शोभा यात्रा में महिलाओं पीला वस्त्र तथा पुरुषों के लिए सफेद वस्त्र पहनकर आने की अपील की गई है। कायस्थ की एकता के लिए और भगवान चित्रगुप्त के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने के लिए शोभायात्रा निकाली जा रही है। बैठक के दौरान शोभायात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुहल्ला से दो प्रतिनिधियों को शामिल कर तैयारी समिति का गठन किया गया। जबकि 40 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया। पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद और पूर्व विधायक ज्योतेंद्र प्रसाद को संरक्षक बनाया गया है। कहा गया कि तैयारी समिति मुहल्ला में संपर्क अभियान चलाएगी और विभिन्न मुहल्ले में बैठक आयोजित करेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ₹लाख का बजट पारित किया गया तथा कोषाध्यक्ष रिंकू सिंहा को मनोनीत किया गया। तमाम संयोजक मंडल के सदस्यों को सहयोग देने की बात कही। संयोजक मंडली में कृष्ण कुमार सिंन्हा, त्रिपुरारी बक्शी, चुन्नू कांत, विनय बक्शी रंजन सिंन्हा, आर. के सिंन्हा अमर कुमार सिंन्हा, प्रकाश सहाय, रितेश सिन्हा, शिवेंद्र सिन्हा, डॉक्टर पुष्पा सिन्हा, चंदन सिन्हा, ज्योतिष सिन्हा, विकास सिन्हा समेत 40 सदस्यों को शामिल किया गया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons