गिरिडीह भाजयुमो ने किया बिजली बोर्ड के एमडी का पुतला दहन, बताया हेमंत सरकार का भष्ट्र अधिकारी
गिरिडीहः
भाजयुमो के गिरिडीह इकाई ने शनिवार की देर शाम राज्य विद्युत बोर्ड निगम लिमिटेड के एमडी के. के वर्मा का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल युवा मोर्चा के रंजीत राय, भाजपा नेता विनय सिंह, युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार के साथ विक्की गुप्ता, शालिनी वैशखियार, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, शंभू विश्वकर्मा, आकाश सिंह, नवीन सिन्हा, अजय रंजन, संजीत सिंह पप्पू, महेश राम और आलोक केसरी समेत कई युवा मोर्चा और भाजपा नेता शामिल हुए थे। झंडा मैदान से निकल कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस दौरान शहर भ्रमण किया। और एमडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और एमडी को सबसे भष्ट्र अधिकारी बताते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियांे को हेमंत सरकार में ही लूट की छूट है। भाजपा ऐसे अधिकारियों के कान पकड़ कर सीधा करना जानती है। युवा मोर्चा के नेताओं ने बिजली विभाग में हुए हर टेंडर का जांच कराने का मांग किया। जिसे एमडी की करतूत सामने आ सके।