LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगता में गिरिडीह के दो प्रतिभागियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • कुणाल हाजरा ने 65 किलो में रजत तथा मनीष ने 56 किलों कास्य पदक जीता, पदाधिकारियों ने दी बधाई

गिरिडीह। खेलो झारखंड राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगता में गिरिडीह के खिलाड़ियों का प्रदर्शन से वुशू खेल संघ के सदस्य भी उत्साहित है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे राज्य के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें गिरिडीह के कुणाल हाजरा ने अंडर 17 आयु के प्रतियोगता में 65 किलो में काफी बेहतर प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। वहीं मनीष कुमार ने अंडर 56 किलो में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

दोनांे खिलाड़ियों के पदक जीत कर गिरिडीह लौटने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम अलीन टोप्पो और खेल अधिकारी ने बधाई देते हुए सम्मानित किया। जबकि वुशु खेल संघ के संदीप डंगाईच, मुकेश जालान, राजेंद्र तरवे, अमित स्वर्णकार, संतोष खत्री, अनिता ओझा, अभिषेक कुमार समेत अन्य सदस्यो ने बधाई देते हुए दोनों खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons