LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के भाजपाईयों ने घर के आंगन की लिया मिट्टी

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के बरवाडीह पंचायत के ग्रामीणों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बरवाडीह पंचायत के मुखिया डोमी महथा के अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीणों ने बरवाडीह मंदिर की पवित्र मिट्टी कलश में रखने के उपरांत ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों की मिट्टी को कलश में इकट्ठा किया। मुखिया डोमी महथा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है और यह कार्यक्रम राष्ट्र और बहादुरों की उपलब्धियों को लेकर पुरे देश में आयोजित हो रही है। इस वर्ष यह अभियान गांव, पंचायत, ब्लॉक, शहरी स्थानीय निकाय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए है।

वहीं बरवाडीह निवासी बिनोद महथा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया है। अमृत कलश यात्रा देश के हर कोने से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पौधे भी लेकर दिल्ली आएगी। इन 7,500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी। यह ‘अमृत वाटिका’ एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भव्य प्रतीक बनेगी। वीरों को श्रद्धांजलि के रूप में शिलाफलकम स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर डूलो यादव, बरहमदेव यादव, मनीष यादव, सुनील साव, छोटू पंडित, जगदीश यादव समेत कई लोग शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons