LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहजम्मू कश्मीरझारखण्डराँची

राहुल गांधी के सजा पर लगी रोक, तो गिरिडीह कांग्रेस के नेताओं का जोश हुआ हाई, किया आतिशबाजी

गिरिडीहः
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाएं गए रोक के फैसले का स्वागत कांग्रेस ने दिल खोल कर किया। तो गिरिडीह कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने शुक्रवार को शहर में जमकर आतिशबाजी किया। और मिठाई बांटी। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया के नेत्तृव में ही कमेटी के अजय सिन्हा मंटु, महमूद अली खान लड्डु, अशोक विश्वकर्मा, सद्दाम हुसैन, सुलेमान अख्तर, निजाम अंसारी, बलराम यादव, नदीम अख्तर, तनवीर हयात, मुस्तफा टारजन, पंकज सागर समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस दौरान झंडा बैनर लिए पार्टी कार्यालय से निकले। और शहर भ्रमण के क्रम में राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया। शहर भ्रमण करते हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं जुलूस टावर चाौक पहुंचा। जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी किया। तो आतिशबाजी करते हुए राहुल गांधी के समर्थन में अपने जोश का प्रदर्शन भी करते दिखे। मौके पर एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर राहुल गांधी के सजा पर रोक लगाएं जाने पर उत्साहित दिखे। कमोवेश, एक-एक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। जबकि जुलूस में प्रोफेसर मुकेश साहा, सिकंदर अंसारी, बिलाल अहमद, समीर राज चाौधरी समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस दौरान जुलूस में शामिल दिखे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons