भूख हड़ताल पर रहकर ड्यूटी किया गिरिडीह समेत पांच रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर
गिरिडीहः
तीन सूत्री मांगो पर केन्द्र सरकार के बेरुखी के खिलाफ स्टेशन मास्टरों ने शनिवार को एक दिन का भूख हड़ताल पर रहकर काम किया। धनबाद व आसनसोल रेल मंडल के अन्र्तंगत सभी स्टेशन मास्टर भूख हड़ताल पर रहे। इस दौरान स्टेशन मास्टरों ने नित्यदिन की तरह ड्यूटी जारी रखा। दोनों डिवीजन के अन्र्तंगत पारसनाथ रेलवे स्टेशन, हजारीबाग रोड, मधुपूर, गिरिडीह, चिचाकी, चाौधरीबांध के स्टेशन मास्टरों के साथ आईस्मा के मंडल सचिव भी समर्थन में भूख हड़ताल पर रहे। भूख हड़ताल पर रहकर रेलवे के इन कर्मियों ने हर जरुरी कामों को निपटाया। इधर हड़ताल के समर्थन में आईस्मा के सचिव गौरीशंकर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की नीतियां रेलवे कर्मियों की विरोधी बन गई है। जिन तीन सूत्री मांगो को लेकर भूख हड़ताल किया गया है। उसमें रात्रि ड्यूटी सीलिंग लिमिट 43 हजार छह सौ रुपये के आदेश को तत्काल सरकार रद्द करें। साथ ही एक जूलाई 2017 के रिकवरी आदेश को वापस लेने के साथ ओपेन लाईन रेल कर्मियों को 50 लाख के जीवन बीमा सुरक्षा तत्काल उपलब्ध कराया जाएं। सचिव ने रेलवे के निजीकरण के विरोध की बात कही।