LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

पहली पत्नी को जलाकर मारने के आरोप पति को गिरिडीह के सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीहः
मां नहीं बनने के कारण पहली पत्नी की हत्या कर शव को जलाकर दुसरी शादी रचाने वाले आरोपी पति को गिरिडीह के सरिया पुलिस ने दबोचने में सफल रही। आरोपी पति सुरज सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरिया के एक ठिकाने से गिरफ्तार किया। और बुधवार को जेल भेज दिया। लेकिन पहली पत्नी की हत्या का आरोपी पति सुरज सिंह पुलिस से आंख-मिचौली कर लगातार फरार चल रहा था। इसी क्रम में बुधवार की सुबह जब गुप्त सूचना मिला, तो पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर ली। हालांकि मामले में मृतका की ननद पिंकी देवी, सास सरस्वती देवी, गोतनी अंशु देवी और सुरभि कुमारी अब भी फरार है। और तीनों फरार आरोपियों को लेकर सरिया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जबकि इसी मामले में सुरज सिंह के पिता और मृतका निक्की कुमारी के ससुर नागेशवर सिंह को पुलिस पिछले 30 मई को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताते चले कि सरिया थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा गांव में बीते 30 मई को निक्की कुमारी ही हत्या उसके पति सुरज सिंह और ससुर नागेशवर सिंह ने कर दिया था। हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के मकसद से ही उसके शव को सरिया के बेरगी नदी में जला दिया था। इस बीच वक्त पर मृतका निक्की के भाई और धनवार निवासी अमन कुमार को जानकारी मिली, तो वह सरिया पहुंचा। और सीधा नदी पहुंच गया। जहां उसकी बहन की चिता जल रही थी। इस दौरान मामले की जानकारी सरिया थाना पुलिस को दिया गया। तो सरिया पुलिस हरकत में आई, और निक्की के ससुर नागेशवर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons