LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

ट्रैन हादसे में मारे गए यात्रियों के लिए गिरिडीह के पूर्व सदर विधायक ने किया शोक सभा का आयोजन

गिरिडीहः
उड़ीसा के बालासोर ट्रैन हादसे में जान गंवाने 288 यात्रियों के मौत पर शनिवार को पूरा देश रो रहा था। जान गंवाने वाले यात्रियों के आत्मा की शांति के लिए पूरे देश में प्रार्थना किया गया। तो घायलों के जल्द बेहतर होने के लिए भी प्रार्थना किया गया। इस दौरान पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा नेता सुभाष चन्द्र सिन्हा, कन्हैय ओझा, अनूप सिन्हा, अर्जुन वर्मा, अशोक सिंह, संजय सिंह, रंजन सिन्हा, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रकाश दास, संतोष गुप्ता, अमित आर्या समेत कई मौजूद थे। पूर्व विधायक शाहाबादी ने बालासोर ट्रेन हादसे को लेकर पूरा देश रो रहा है। उड़ीसा के मुख्यमंत्री के साथ खुद पीएम मोदी भी घटनास्थल पहुंच कर घटनाक्रम से अवगत हुए। और राहत कार्यो की जानकारी लिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को घायलों को सुरक्षित करने और राहत कार्य तेज किया गया। पूर्व सदर विधायक शाहाबादी के साथ तमाम भाजपा नेताओं ने दो मिनट का शोक रखकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

Please follow and like us:
Hide Buttons