खपरैल घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जल कर राख
मजदूरी कर गुजर बसर करता था सुशील
गिरिडीह। जिले के तिसरी थाना के पंदना टांड़ गांव में सुशील दास के खपरैल घर मे गुरुवार देर रात को अचानक आग लग जाने से हजारो की संपत्ति जल कर राख हो गई। आस-पास के लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि सुशील दास घर पर अपने स्वजनों के साथ सो रहा था। आधी रात में पेशाब करने बाहर निकला तो देखा कि घर के दक्षिण दिशा के कमरे में आग लगी है। चिल्लाने पर आस-पास के लोग आए और आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक उस कमरे में रखा खाने पीने का सामान पूरी तरह जल गया। पीड़ित मजदूरी करता है। घर की माली हालत काफी खराब है। पीड़ित दास ने बताया कि घर मे आग किसने लगाया व कैसे लगा मुझे नही मालूम है।
Please follow and like us: