LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

तिसरी में भाजपाईयों ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फुंका पुतला

  • कहा कि सत्ता जाने के आहत से बौखला गए है मुख्यमंत्री

गिरिडीह। भाजपा द्वारा सचिवालय घेराव के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर लाठी व आंसू गैस छोड़े जाने के खिलाफ तिसरी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी मैदान से होते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपाईयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करते हुए नारे लगाए।

मौके पर भाजपा सांसद प्रतिनिधि मनोज यादव सहित अन्य भाजपाईयों ने कहा कि सचिवालय घेराव के दौरान जिस प्रकार से लाठी चार्ज किया गया है उसमें दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए है। कहा कि लाठी चार्ज की यह घटना काफी निंदनीय है। जबकि सचचाई यह है कि हेमंत सरकार में बालू, कोयला व पत्थर में खुलेआम लूट मची हुई है। झारखंड की खनिज संपदा बेची जा रही है। कहा कि हेमंत सोरेन अपनी सत्ता जाने के आहट से बौखला गए है।

मौके पर भाजपा नेता किसून यादव, सुनील साव, कपिल यादव, उदय साव, नरेश यादव, सुनील शर्मा, संजीत राम, विजय यादव, बिपिन सिंह, मदन यादव, मुरली बरनवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons