भाजपा ने किया कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन
- कई युवाओं ने थामा भाजपा का दामन
गिरिडीह। भाजपा के द्वारा बरनवाल धर्मशाला में गुरुवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री प्रो विनीता कुमारी के नेतृत्व में हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजुर शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर करीब 300 की संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मन स्वर्णकार, उप महापौर प्रकाश सेठ, महामंत्री संदीप डेंगेच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, मोतीलाल उपाध्याय, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, विनय सिंह, उमाशंकर चरण पहाड़ी, समीर दीप, ज्योतिष शर्मा, शालिनी वैश्यखियार, संजू देवी, महामंत्री उषा शर्मा, वार्ड पार्षद गुड़िया देवी, रीना शर्मा, सावित्री देवी, ललिता बरनवाल, रीना मंडल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं मंच संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष हरमंदिर सिंह बग्गा ने किया।