LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

धनवार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी मोर्चा के जुटे कार्यकर्ता

  • पूर्व मुख्यमंत्री अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जूटने के लिए कार्यकर्ताओं का किया अहवान

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के पपीलो गांव में धनवार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी मोर्चा के अध्यक्ष, पंचायत के प्रभारी सहित समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओ का जुटान हुआ। पन्ना प्रमुख, डाटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला के बैनर तले बैठक सम्पन्न की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनवार विधायक सह विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी, पूर्व सांसद रविन्द्र पंडित, पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह मौजूद थे।

मौके पर श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 को विधानसभा की तैयारी में जुट जाए। केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वकांक्षी योजना को हर गांव के अंतिम व्यक्ति तक जानकारी शेयर करे। कहा कि भाजपा के संगठन को मजबूत के लिये हर बूथ में एक सौ सदस्य बनानी है। उन सभी को डाटा तैयार करना है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता को कई दिशा निर्देश दिया गया।

पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हर वर्ग के विकास के लिये कई योजना चलाई जा रही है। जिससे किसान, मजदूर, महिलाओं को योजना से लाभ मिल रहा है। देश को मजबूत करने के लिये कई अहम फैसले लिया गया। देश के लोग सुरक्षित व गर्व महसूस कर रहे है।

कार्यक्रम को पूर्व सांसद रविन्द्र राय, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, अजय रंजन, सुरेश साव सहित अन्य भाजपाईयों ने संबोधित करते हुए संगठन मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम में रामचंद्र ठाकुर, कृतिदेव यहां भाजपा नेता कपिल यादव, संसद प्रतिनिधि सुनील साव, चंदौरी मंडल अध्यक्ष रविन्द्र पंडित, प्रमुख राजकुमार यादव, गोपी रविदास, नरेश यादव, राजू यादव, सुनील शर्मा, रामचंद्र यादव, लक्ष्मण मोदी सहित धनवार विधानसभा क्षेत्र के काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons