LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

गिरिडीह के वृद्धाश्राम में चेतना विकास मंच और यूनिसेफ स्कूल ने किया राशन कीट का वितरण

गिरिडीहः
शहर के वृद्धााश्राम आशादीप में गुरुवार को यूनिसेफ स्कूल और चेतना विकास संस्था की और से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में गिरिडीह सिविल सर्जन डा. सिद्धार्थ सन्याॅल और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम भी शामिल हुई। यूनिसेफ स्कूल और चेतना विकास संस्था की और से वृद्धााश्राम के वृद्धों के बीच राशन कीट का वितरण किया गया। आश्रम में मौजूद सभी वृद्धों के बीच राशन कीट का वितरण करने के साथ सिविल सर्जन डा. सन्याॅल और समाज कल्याण पदाधिकारी ने माॅस्क और सैनेटाईजर भी उपलब्ध कराया। आश्रम के वृद्धों को जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि हर हाल में खुद को स्वच्छ रखना है। क्योंकि महामारी से मुक्त रहने के लिए स्वच्छता भी एक बड़ा हथियार है। हाथों की बराबर सफाई के साथ वक्त-वक्त पर सैनेटाईजर का इस्तेमाल करना जरुरी है। पदाधिकारियों ने बुजुर्गो को हमेशा माॅस्क इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया। इधर वृद्धाश्राम में हुए कार्यक्रम के दौरान यूनिसेफ के जिला कार्डिनेटर राजेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के अलावे तिसरी, पीरटांड, डुमरी के इलाकों में कोरोना संक्रमण से अनाथ बच्चों को सहयोग किया जा रहा है। तो दिव्यांग, वृद्ध और गंभीर बीमारी से ग्रसित जरुरतमंदो की लिस्ट तैयार कर उन तक सहयोग पहुंचाने का प्रयास जारी है। यही नही लोगों के बीच जागरुकता कार्यक्रम भी तेजी से चलाया जा रहा है। जिसे लोग महामारी से बचाव को लेकर वैक्सीन ले सकें। इधर कार्यक्रम में विलियम जैकब, प्रियंका शर्मा, पुष्पा शक्ति, शैली हेमरोम, कुमारी निशा, मधुलिका, कुमारी गौरव और हसन राजा, अमीशा शर्मा, तनुश्री समेत कई मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons