LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

असंगठित इंटक ऑपेन कास्ट इकाई ने मनाई पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 बिंदुश्वर दुबे की जयंती

  • नेताओं ने स्व0 दुबे की जिवनी पर डाला प्रकाश

गिरिडीह। असंगठित इंटक ऑपेन कास्ट इकाई के द्वारा ऑपेन कास्ट के धोबीडीह के फुटबाल मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य सह पूर्व मुख्यमंत्री पंडित बिन्देश्वरी दुबे की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के उपाध्यक्ष कैसर तौहीद ने की। वहीं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा सहित अन्य नेताओं ने स्व0 दूबे की तस्वीर पर पुष्पांजली की।

मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, असंगठित इंटक के ऑपेन कास्ट शाखा के अध्यक्ष मनोज दास, सचिव सुल्तान अंसारी, उपाध्यक्ष रमेश कुमार झा ने स्व0 दुबे की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व0 पंडित बिंदेश्वरी दुबे का अतुलनीय योगदान गिरिडीह में है उनके कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी मजबूत एवं सशक्त हुआ था। गिरिडीह बस स्टैंड एवं गिरिडीह स्टेडियम कई प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय उनके द्वारा निर्माण कराया गया था। कहा कि गिरिडीह कोलियरी गिरिडीह का धरोहर है जिसको बचाने की जरूरत है।

मौके पर मीडिया प्रभारी सरफराज अंसारी, पप्पु कुमार मंडल, अमन बेसरा, राजेश कुमार मंडल, रामेश्वर पासवान उर्फ बबलू, मुकेश दास, फिरोज अंसारी, दिलदार अंसारी, टुडू माली, विक्रम रवानी, शिवा कुमार, सुरेश तुरी, मनोज दास, फैयाज अंसारी, रवि कुमार, दामोदर तुरी, ईश्वर दास, धनराज दास, सुरेश राय, दिलीप राना, राहुल दास, अजय साव, इत्यादी गण उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons